राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में वरीय पुलिस अधिकारी डॉ. परवेज हयात के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वे डीजी प्रशिक्षण पद से रिटायर्ड होने वाले हैं. इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं. डॉ. हयात ने परेड की सलामी ली. डीजीपी ने उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की. बता दें कि 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे डॉ. हयात बिहार एवं झारखंड के अलावा दिल्ली स्थित झारखंड भवन में भी बतौर ओएसडी सेवा दी. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर लगभग पैंतीस वर्ष तक अपनी सेवाएं दी. झारखंड के डीजी प्रशिक्षण के पद से वे 30 जून रिटायर्ड होंगे.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2N8NbkE
No comments:
Post a Comment