Thursday, 12 July 2018

VIDEO: ज्वेलर्स दुकान में सामान देखने के बहाने शातिर चारों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुआ वीडियो

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा टुण्डी रोड स्थित न्यू रानी ज्वेलर्स में दो शख्स ग्राहक बन कर आये और दुकानदार को बातों में उलझा कर चालीस ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े. सारा माजरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. दुकानदार को भनक तक न लगी और चोर सामन देखने के बहाने एक एक कर गहने अपनी पिछली जेब में भरते गये. जाते-जाते चोरों ने सौ रुपये एडवांस देकर गहने की बुकिंग भी करवाई. घटना 5 जुलाई की बताई जा रही है. दुकानदार ने दुकान की बदनामी के डर से पुलिस में कंप्लेन नहीं किया था. लेकिन उसके एक दोस्त ने यह सुझाव दिया की कम से कम इन चोरों का चेहरा दुनिया के सामने जगजाहिर करो ताकि लोग इन चोरों से सतर्क हो जाए. इस बात पर उसके दोस्त ने ही वीडियो वायरल कर दिया ताकि दूसरे लोग झांसे में न आये. और अब हुआ है वीडियो वायरल. वीडियो में साफ तौर पर चोर चोरी करते हुए दिख रहा है.

from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Jcmclf

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger]

Disqus Shortname

msora