लातेहार के बरवाडीह प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति और पदस्थापित सहायक और कनीय अभियंता के मुख्यालय से लगातार नदारद रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने बरवाडीह डालटनगंज मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी विद्युत सब स्टेशन में ताला जड़ विद्युत विभाग के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे. उनके द्वारा सड़क जाम करने के कारण वाहनों की कतार लग गई. सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारी विभागीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे 24 घंटे बिजली की मांग कर रहे हैं मगर इसपर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है. प्रदर्शनकारी जेई और एसडीओ के सड़क जाम स्थल पर आने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Jdujh6
No comments:
Post a Comment