Thursday, 12 July 2018

VIDEO: पुलिस को तनावमुक्त रखने को लेकर योग शिविर का आयोजन

गिरिडीह सदर प्रखंड के पपरवाटांड स्थित न्यू पुलिस केंद्र में सप्ताह भर चलने वाले योग शिविर का आयोजन किया गया है. इस योग शिविर के संदर्भ में गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी तनावपूर्ण हुआ करती है. इस तनावपूर्ण माहौल से हटाकर पुलिस जवानों को थोड़ा मानसिक और शारीरिक आराम देने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी डॉक्टर पत्नी ने पुलिस जवानों के लिए आसनों का एक मॉडल तैयार किया है. आनेवाले समय इस मॉडल को आम जनता को उपलब्ध कराया जाएगा. एसपी ने यह भी कहा कि यदि इस समय इस शिविर में आने के लिए कोई इच्छुक है तो वह भी आकर प्रशिक्षण ले सकता है.

from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zwGB4P

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger]

Disqus Shortname

msora